मेधावी छात्र सम्मान योजना - 2026

चतुर्वेदी समाज के  मेधावी छात्रों के  प्रोत्साहन की योजना वर्ष 2016 से प्रारम्भ की गई है। इसका उद्देश्य भारत या विदेशों में बसे चतुर्वेदी समाज के 12 वी कक्षा के छात्रों को विभिन्न विषयों में किये गए उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करना है। सोलह  विषयों का चयन किया गया है जो लगभग सभी विषय समूहों को कवर करते हैं। प्रति वर्ष की भांति पुरस्कार के विजेताओं का चयन एक समिति करेगी। सूचना तकनीक की सहायता से इस बात का प्रयास किया गया है कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रूप में किया जायेगा| आशा है यह प्रयास समाज के अन्य बांधवों को ऐसे योगदान के लिए प्रेरित करेगा जिससे हम अपनी ज्ञानार्जन की सतत चेष्टा की धरोहर को अक्षुण्ण बनाए रह सकें।

इस योजना की अन्य जानकारी निम्न प्रकार है:

विषय तथा पुरस्कारों के नाम

1-  एकाउंट्स

2-  - इंग्लिश (कोर)

3-  मनोविज्ञान

4- - गणित / गणित एवं सांख्यिकी

5-  हिंदी (कोर)

6- फिजिक्स

7- बिज़नेस स्टडीज

8-  पोलिटिकल साइंस / सिविक्स

9- इतिहास

10-  बायोलॉजी

11- अर्थशास्त्र / कमर्शियल जियोग्राफी / एप्लाइड इकोनॉमिक्स

12-  रसायन शास्त्र

13 -भूगोल

14. पालागन पीसीएम स्ट्रीम (कन्या)

15. पालागन बायो स्ट्रीम (कन्या)

16- पालागन कॉमर्स स्ट्रीम (कन्या )

17,- पालागन - आर्ट्स स्ट्रीम (कन्या )

पुरस्कार राशि रुपये 10,000/- प्रति पुरस्कार

पात्रता

इंटरमीडिएट अथवा १०+२ में बोर्ड स्तर पर माथुर चतुर्वेदी समुदाय के भारत या विदेश में उपरोक्त विषयों में एक्टर्नल परीक्षा

में वर्ष 2026  में सर्वाधिक अंक प्राप्तकर्ता न्यूनतम 75 % अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

एक से अधिक दावेदार होने की दशा में राशि सामान रूप से सर्वाधिक अंक वाले छात्रों में वितरित की जाएगी

एक छात्र को एक ही पुरस्कार प्राप्त होगा। दो या अधिक विषयों में अधिकतम अंक आने पर अगले छात्र को पुरस्कार का पात्र घोषित किया जायेगा

आवेदन के समय छात्र का स्वयं का बैंक एकाउंट होना अनिवार्य है। पुरस्कार राशि चैक द्वारा दी जाएगी

आवेदन की अंतिम तिथि  30  जून 2026

आवेदन कैसे करें

सभी आवेदन ऑन लाइन स्वीकार किये जायेंगे

www.palagan.com पर उपलब्ध लिंक पर सफल छात्र की निम्नलिखित जानकारी दें